{"_id":"6b0b37d0b2ed455cd100dce0","slug":"cyclist-robbed-at-knifepoint-two-more-suspects-arrested-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1185084-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चाकू दिखाकर साइकिल सवार से लूटपाट, दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चाकू दिखाकर साइकिल सवार से लूटपाट, दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चाकू दिखाकर साइकिल सवार से 20 हजार और मोबाइल लूटने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार
-एक आरोपी पहले पकड़ा गया था, पुलिस ने 1 हजार रुपए, आधार और पैन कार्ड बरामद किए
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। मौलीजागरां थाना पुलिस ने माखन माजरा अंडरब्रिज के पास साइकिल सवार से चाकू की नोक पर लूटपाट के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान रायपुर खुर्द निवासी कुलदीप (28) और आशीष (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से शिकायतकर्ता का आधार कार्ड, पैन कार्ड और 1000 रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 7 नवंबर को स्वामी तारे (45) साइकिल से घर जा रहे थे। अंडरब्रिज के पास एक युवक ने उनसे बीड़ी मांगी। मना करने पर उसके चार साथी और आ गए। आरोपियों ने उन्हें घेरकर पीछे से पकड़ लिया और चाकू दिखाकर 20 हजार रुपये व ओप्पो मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने 9 नवंबर को निखिल उर्फ टैक्सी को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया था। इसके बाद 26 नवंबर को शिकायतकर्ता की पहचान पर कुलदीप और आशीष को पकड़ा गया। आशीष ने आधार कार्ड और कुलदीप ने पैन कार्ड व 1000 रुपये बरामद करवाए। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कुलदीप पर पहले भी आर्म्स एक्ट और लूट के दो मामले दर्ज हैं।