Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Smuggler supplying heroin via a Bullet motorcycle arrested

Chandauli News: बुलेट से हेरोइन की सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार

Sun, 29 Nov 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Smuggler supplying heroin via a Bullet motorcycle arrested
चुनार पुलिस द्वारा पकड़ा गया हेरोइन तस्कर। स्रोत- पुलिस
चुनार। चुनार पुलिस और एएनटीएफ वाराणसी की संयुक्त टीम ने 62 लाख रुपये कीमत की 310 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तस्करी में प्रयुक्त बुलेट, मोबाइल फोन, पैन कार्ड और 1500 रुपये नकद बरामद हुए हैं। गिरफ्तार तस्कर गाजीपुर के एक व्यक्ति से हेरोइन खरीदकर आसपास के जिलों में सप्लाई करता था। थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई। बृहस्पतिवार को चुनार पुलिस और एएनटीएफ वाराणसी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर सराय टेकौर स्टेशन रोड क्रासिंग के पास घेराबंदी की।
विज्ञापन

शाम छह बजे बुलेट सवार गौतम साहनी निवासी सराय टेकौर, थाना चुनार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से 310 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 62 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

पूछताछ में गौतम ने बताया कि वह गाजीपुर निवासी एक व्यक्ति से हेरोइन खरीदकर लाता था। इसके बाद बुलेट से आसपास के जिलों और क्षेत्रों में पुड़िया व थोक में इसकी बिक्री करता था। इससे मिलने वाली रकम से भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चुनार थाने में प्राथमिकी दर्ज की। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। गौतम साहनी के खिलाफ चुनार और पड़री थानों में पहले से तीन प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2020 में पड़री और वर्ष 2022 में चुनार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed