फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   शादी का झांसा देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण

शादी का झांसा देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण

Sun, 19 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चकलवंशी (उन्नाव)। माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कानपुर देहात जिले के युवक पर एक साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का आरोप है कि कानपुर देहात के थाना रूरा के अटौंज गांव निवासी ऋषभ सिंह उसका दूर का रिश्तेदार है। घर आने-जाने के दौरान एक साल पहले उसने शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद से वह उसका शारीरिक शोषण करने लगा। आरोप है कि युवक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन


28 मई को ऋषभ ने शादी करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि उसने 31 हजार रुपये की मांग की और न देने पर अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़िता ने घर वालों को जानकारी दी। शनिवार को वह पिता के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ जावेद अख्तर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपये
- पीड़िता ने युवक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed