फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   5 lakhs worth of robbery

सराफ से पांच लाख की लूट

Thu, 23 Mar 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 23 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
5 lakhs worth of robbery
प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
दुकान बंद कर घर जा रहे सराफ का पीछा कर कार व बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ज्वैलरी भरा बैक लूट लिया। पीड़ित ने विरोध किया तो उसकी कनपटी में तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। एएसपी ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पीड़ित के मुताबिक बैग में सोने-चांदी के बने व अधबने जेवर थे। जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये है। पुलिस लुटेरों की तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

अचलगंज निवासी अखल वर्मा की थानाक्षेत्र के बड़ौरा बाजार में ज्वैलरी शॉप है। बुधवार शाम करीब आठ बजे वह दुकान बंद करके बाइक से बेटे शुभम के साथ घर जा रहे थे। बेटे शुभम के हाथ में ज्वैलरी से भरा बैग था। बैग में 50 ग्राम सोने व तीन किलो चांदी के जेवर के अलावा कुछ अधबने जेवर भी थे। पीड़ित के अनुसार वह दोनों अचलगंज-पुरवा मार्ग पर शिवपुरग्रंट के पास पहुंचे थे, तभी लाल रंग की अल्टो कार व एक बाइक आकर रुकी। बाइक सवार एक नकाबपोश बदमाश ने अखल की बाइक के आगे ही अपनी बाइक रोक कर तमंचा तान दिया।
विज्ञापन


इसी दौरान कार से उतरे पांच नकाबपोश बदमाशों ने शुभम पर तमंचा तानकर बैग छीन लिया। अखल के विरोध करने पर बदमाशों ने बेटे को जान से मार देने की धमकी दी और लूटपाट करने के बाद पुरवा की ओर भाग निकले। लुटेरों के जाने के बाद अखल ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। एसओ मोहम्मद अशरफ व नेवरना चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। एसओ ने लूट की जानकारी उच्चाधिकारियाें को दी। जानकारी पर एएसपी आरएस गौतम भी थाने पहुंचे और बाद में घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होने घटना का जल्द ही खुलासा होने की बात कही है। एएसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। साथ ही वाहन चेकिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed