{"_id":"5c7d78f0bdec22146e0f8abf","slug":"41551726832-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में सेंध लगा चोरों ने पार किया दो लाख का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में सेंध लगा चोरों ने पार किया दो लाख का माल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारासगवर। थानाक्षेत्र के धानीखेड़ा में चोरों ने एक इलेक्ट्रानिक शाप में सेंध लगाकर लगभग दो लाख रुपये के इलेक्ट्रानिक उपकरण चोरा कर ले गए। सोमवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। चोर धानीखेड़ा चौराहा से एक बाइक भी चोरी कर ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
बारासवगर थानाक्षेत्र के पृथ्वीखेड़ा निवासी विकास सिंह की धानीखेड़ा चौराहा पर इलेक्ट्रानिक उत्पादों की दुकान है। सोमवार सुबह विकास को दुकान का शटर खुला मिला। दुकान के पीछे दीवार से सेंध लगी हुई थी। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
विकास के अनुसार चोर नौ एलईडी टीवी, दो इंडक्सशन चूल्हे, मिक्सर ग्राइंडर, प्रेस आदि उठा ले गए। थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि धानीखेड़ा निवासी विश्वनाथ गुप्ता के पुत्र दीपू की बाइक चोरों ने घर के बाहर से चोरी कर ली। दीपू ने पुलिस को तहरीर दी है।