{"_id":"5be1e3b6bdec2269717a2b52","slug":"41541530550-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार लुटेरे खींच ले गए महिला का झुमका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार लुटेरे खींच ले गए महिला का झुमका
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। पति के साथ साइकिल से मायके जा रही महिला को रास्ते में रोक कर बाइक सवार लुटेरे उसका एक झुमका नोच ले गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
बीघापुर थानाक्षेत्र के गांव रावतपुर निवासी पिंटू अपनी पत्नी सुमन को साइकिल में बैठाकर उसके मायके अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव मनोहरपुर जा रहा था। कुर्मापुर गांव के निकट मनोहरपुर मार्ग पर पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने साइकिल रुकवाई और झपट्टा मार कर सुमन के कान का झुमका नोच लिया और भाग निकले। इससे उसके कान में भी चोट आई है।
चीखने पर ग्रामीण पहुंचे लेकिन तब तक लुटेरे भाग चुके थे। अचलगंज एसओ आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
-पति के साथ साइकिल से जा रही थी मायके, थाने में तहरीर