{"_id":"5bb3c574867a5570ea218533","slug":"41538508148-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई-बहन के साथ हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई-बहन के साथ हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। शहर कोतवाली के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी बाइक सवार भाई-बहन के साथ सोमवार रात हुई लूट के मामले में पुलिस ने दो लुटेरों को पकड़ लिया। जबकि तीसरा भाग निकला। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
हिरन नगर मोहल्ला निवासी हर्षित सिंह पुत्र विजयपाल सिंह रविवार शाम बाइक से बहन शिवानी के साथ जिला अस्पताल के निकट एक नर्सिंगहोम से दवा लेने गए थे। तभी बाइक सवार तीन लुटेरे शिवानी के पास से बैग लूट भागे। लुटेरों का पीछा किया गया तो वह अजीत सिंह द्वार के निकट बाइक खड़ी कर भाग निकले। अस्पताल चौकी इंचार्ज रामजीत यादव ने गाड़ी नंबर के आधार पर लुटेरों का पता लगाया।
लूट में शामिल हिरन नगर निवासी आकाश गुप्ता व लखनऊ के थाना ठाकुरगंज के मोहल्ला न्यू हैदरगढ़ निवासी धर्मेंद्र सिंह को सर सैय्यद स्कूल के पास से देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लुटेरों के पास से दो मोबइल, बैग व बाइक बरामद की है। लूट का मुख्य आरोपी हिरननगर मोहल्ला निवासी जानसन अभी भी फरार है। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार भाई-बहन ने लुटेरों की पहचान की है। बाइक जॉनसन की है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो इन पर लूट के और भी मुकदमे हैं लेकिन पुलिस उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
- बाइक सहित दो लुटेरे गिरफ्तार, एक फरार, लूटा माल बरामद