Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   अलीगढ़ में कैश कराए गए भूमि सुधार निगम के नकली चेक

अलीगढ़ में कैश कराए गए भूमि सुधार निगम के नकली चेक

Thu, 26 Oct 2017 11:54 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में कैश कराए गए भूमि सुधार निगम के नकली चेक
अलीगढ़ में कैश हुए थे नकली चेक
विज्ञापन



उन्नाव। 25 दिन पहले भूमि सुधार निगम के बैंक खाते से 24.24 लाख रुपये नकली चेक के जरिए अलीगढ़ की स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक से निकाले गए थे। अलीगढ़ से ही जालसाजों ने फर्जीवाड़े का तानाबाना बुना था। उधर बैंक खाता खाली हो जाने से भूमि सुधार संबंधी कामों पर ब्रेक लग गया है। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि बोरिंग और ऊसर सुधार के काम रुके हैं।


26 और 28 सितंबर को जालसाजों ने चार नकली चेक तैयार कर भूमि सुधार निगम के बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 24 लाख 24 हजार रुपये निकाल लिए थे। 3 अक्टूबर को परियोजना प्रबंधक अशोक कुमार दीक्षित ने विभाग के बैंक खाते की पासबुक अपडेट कराई तब जानकारी हुई।
विज्ञापन



इसके बाद परियोजना प्रबंधक ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में पता चला कि 26 सितंबर को आदित्य सिंह के नाम 4.70 लाख और नवल सिंह के नाम से 4,87 लाख रुपये निकाले गए। दो दिन बाद 28 सितंबर को आदित्य श्रीवास्तव के नाम के व्यक्ति ने चेक से 7.25 लाख रुपये और इसी दिन नवाब सिंह के नाम 7.42 लाख रुपये चेक के जरिए निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



रुपये निकालने में जिन नंबरों की चेक का प्रयोग किया गया, उस नंबर की असली चेक विभाग के पास हैं। जालसाजों ने क्लोन चेक तैयार कर परियोजना प्रबंधक के फर्जी हस्ताक्षर से रकम निकाली थी। अलीगढ़ की स्टेट बैंक शाखा और आईसीआईसीआई बैंक से दो-दो चेक कैश कराए गए।


जांच कर रहे दरोगा रामजीत यादव ने बताया कि बैंकों में बियरर चेकों से रकम निकाली गई है। जांच की जा रही है। जालसाजों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।



बैंकों से फर्जीवाड़े का गढ़ बना जिला
अगस्त महीने में शुक्लागंज की सेंट्रल बैंक से तीन खाता धारकों के खातों से जालसाजों ने लाखों की रकम पार कर दी। 4 अगस्त को शुक्लागंज के मोहल्ला अहमदनगर निवासी इमरान के बैंक खाते से 38 लाख रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद गंगाघाट के ही
महेश मार्ग निवासी योगेश कुमार गुप्ता के खाते से एक बार में 3.90 और दूसरी बार में 3.75 लाख रुपये जालसाजों ने निकाल लिए। पूरी रकम किसी अंकुर श्रीवास्तव के खाते में ट्रांसफर की गई थी। पीपरखेड़ा निवासी रूपलाल के खाते में भी लाखों का फर्जीवाड़ा हो चुका है। इस मामले में पुलिस ने कानपुर के बर्रा निवासी हरीश गंभीर और सुरेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मास्टर माइंड फरार है।



बैंक कर्मियों की मिलीभगत की आशंका
पुलिस की साइबर सेल जुड़े जानकार बताते हैं कि जिस तरह बैंक खातों से रकम निकाली जा रही, उसे बैंक कर्मियों की मिलीभगत के बिना अंजाम देना नामुमकिन है। जानकार बताते हैं कि चेकबुक की क्लोन तैयार करने में या तो बैंक कर्मी साथ देते हैं या फिर बैंकें जहां चेकों की प्रिटिंग कराती हैं, वहां के लोग मिले हैं। उन्होंने बताया कि फर्जी हस्ताक्षर कर रकम निकाल लिए जाने की घटना में बैंक का कोई न कोई कर्मी साथ जरूर देता है।



- भूमि सुधार निगम का मामला, जालसाजी से बैंक खाते से 24.24 लाख निकल जाने से रुके काम, 25 दिन पहले नकली चेकों से भूमि सुधार निगम के खाते से निकाली गई थी रकम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed