फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   शादी का झांसा देकर एक महीने तक किया शारीरिक शोषण

शादी का झांसा देकर एक महीने तक किया शारीरिक शोषण

Tue, 19 Sep 2017 11:59 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक महीने तक किया शारीरिक शोषण
शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण
विज्ञापन


उन्नाव। कानपुर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने उन्नाव के एक फैक्ट्री कर्मी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि युवक पर जब शादी का दबाव बनाया तो उसने कमरे से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। चौकी दही के सिपाही युवक को चौकी ले आए। बाद में उसे छोड़ दिया गया। चौकी में सुनवाई न होने पर पीड़िता कोतवाली पहुंची। यहां भी उसकी सुनवाई नहीं हुई।


कानपुर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है कि उन्नाव शहर के एक मोहल्ले में रहने वाला युवक दही चौकी स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। युवक से उसकी जान पहचान के बाद प्रेम हो गया। युवक ने महिला को पति से तलाक देकर शादी करने की बात कही। महिला ने पति को तलाक दे दिया। 15 अगस्त 2017 को महिला युवक के पास आ गई। युवक ने उसे फैक्ट्री में मिले कमरे में साथ रखा। एक महीने तक वह शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन


16 सितंबर को महिला ने शादी का दबाव बनाया तो उसे कमरे से बाहर निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसने चौकी में शिकायत की। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया। बाद में उसे छोड़ दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दही चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि मामला जानकारी में है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। युवक को पकड़कर छोड़ने की बात गलत है। कार्रवाई की जा रही है।

- आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो घर से निकाला, पुलिस ने युवक से पूछताछ कर छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed