फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   वीडियो फुटेज से होगी हमलावरों की पहचान

वीडियो फुटेज से होगी हमलावरों की पहचान

Sat, 11 May 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
वीडियो फुटेज से होगी हमलावरों की पहचान
उन्नाव। सफीपुर कोतवाली के हसानपुर में बुधवार रात दरोगा व सिपाहियों की पिटाई के बाद अब पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का मूड बना लिया है। गुरुवार रात पीड़ित दरोगा की तहरीर पर 9 नामित समेत 100 लोगों पर बलवा, मारपीट व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। नामित लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास करने के साथ ही पुलिस वीडियो फुटेज द्वारा अज्ञात लोगों की पहचान करेगी। भीड़ की पिटाई का शिकार हुए सिपाही व दरोगा ने घटना के दौरान कुछ वीडियो बनाए थे। जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सफीपुर के हसनापुर में बुधवार रात बिठूर की ओर से आ रही कार ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद गुमटी तोड़ते हुए खंती में पलट गई थी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया था। जबकि गुमटी में बैठे वृद्ध की मौत हो गई थी। कार के खंती में पलटने से उसमें बैठे दो युवक भी घायल हो गए थे। घटना की सूचना पर पहुंची पीआरवी 2940 के सिपाहियों ने सबसे पहले कार सवार लोगाें की मदद की कोशिश की थी। इससे गुस्साए लोगों ने पीआरवी में तोड़फोड़ के अलावा पीआरवी के दरोगा जगमोहन, सिपाही चंद्रभान व चालक पुष्पेंद्र को पीट दिया था। भीड़ की पिटाई से पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। गुरुवार रात सफीपुर कोतवाली में दरोगा जगमोहन की तहरीर पर नौ नामित व सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। सफीपुर कोतवाली प्रभारी अशोक पांडेय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस पर हमला करने वाले नौ लोगों को नामित करने के अलावा सौ अज्ञात लोगों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। मुकदमे की जानकारी होते ही पुलिस की दबिश की आशंका में कई लोग गांव से बाहर जा चुके हैं। नामित लोग भी गांव से दूर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ की पिटाई से घायल पुष्पेंद्र का कानपुर के उर्सला अस्पताल में इलाज चल रहा है। भीड़ की पिटाई से उसके सिर में गंभीर चोट आई है। गुरुवार रात उसे आईसीयू में भेजा गया था।



वीडियो फुटेज से होगी हमलावरों की पहचान
सफीपुर के हसनापुर में भीड़ ने की थी दरोगा समेत दो सिपाहियों की पिटाई
घायल सिपाही द्वारा बनाए गए वीडियो से हमलावरों की पहचान करेगी पुलिस
मुकदमा दर्ज होने के बाद ग्रामीणों में मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed