फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   पत्नी को तमंचा लेकर दौड़ाया, पुलिस ने पकड़ा

पत्नी को तमंचा लेकर दौड़ाया, पुलिस ने पकड़ा

Tue, 12 Mar 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को तमंचा लेकर दौड़ाया, पुलिस ने पकड़ा
उन्नाव। शहर के मोहल्ला सांईपुरम में रविवार की रात घरेलू विवाद में युवक ने पत्नी को घर में पीटा। महिला जान बचाने के लिए घर से भागी तो पति ने तमंचा लेकर दौड़ा लिया। पड़ोसी के घर में घुस महिला ने जान बचाई। इस बीच पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची यूपी 100 व सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज ने आरोपी युवक को तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मोहल्ला सांईपुरम निवासी रंजन शुक्ला ने रविवार रात अपनी पत्नी से मारपीट की। कुछ देर बाद उसकी पत्नी चीखते हुए घर से बाहर निकली व पड़ोस में रहने वाले एक युवक के घर में घुस गई। पीछे से उसका पति रंजन हाथ में तमंचा लहराता हुआ पहुंच गया। पड़ोसियों ने दरवाजा बंद कर महिला की जान बचाई और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर पीआरवी 2919 व सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज अमर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह रंजन को काबू में किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रंजन के पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed