{"_id":"59cbef194f1c1b9d538b4b9f","slug":"181506537241-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप ट्रैक पर ब्लाक लेकर किया गया मेंटीनेंस कार्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अप ट्रैक पर ब्लाक लेकर किया गया मेंटीनेंस कार्य
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप ट्रैक पर ब्लाक लेकर किया गया मेंटीनेंस
उन्नाव। मगरवारा से गंगाघाट स्टेशन के बीच रेल पटरियों के मेंटीनेंस का काम चल रहा है। बुधवार को रेल पथ निरीक्षक विभाग ने अप ट्रैक पर डेढ़ घंटे का ब्लाक लेकर ट्रैक पर मेंटीनेंस किया।
बुधवार दोपहर 12:30 बजे से करीब 2 बजे के बीच अप ट्रैक पर रेल पथ निरीक्षक विभाग ने डेढ़ घंटे का ब्लाक लिया। ब्लाक लेकर रेल पथ विभाग के अधिकारियों ने मगरवारा से सहजनी क्रासिंग के बीच जर्जर रेल ट्रैक पर काम किया। इस दौरान पेंड्रोल क्लिप, टूटे नट बोल्ट, फिश प्लेटों को बदलने के अलावा ट्रैक पर गिट्टी पैकिंग की गई। वहीं रेल पथ विभाग के अधिकारी गैंगमैनों की टीम के साथ ट्रैक की अन्य खामियों को चिन्हित करते रहे।
इन खामियाें को भी दुरुस्त किया गया। दोपहर के समय ब्लाक लेने से रेल आवागमन पर खास प्रभाव नहीं पड़ा। एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों का आवागमन न होने से विभाग को ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक विश्राम ने बताया कि ब्लाक लेकर ट्रैक मेंटीनेंस किया गया। इस दौरान रेल आवागमन सामान्य रहा।
विज्ञापन
कोटा पटना 8 व कोचीन 12 घंटे लेट
उन्नाव। ट्रेनों की लेटलतीफी ने बुधवार को यात्रियों को खासा परेशान किया। अप कोटा-पटना एक्सप्रेस स्टेशन पर करीब 12 घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा कोचीन एक्सप्रेस 8 घंटे लेट हुई। वहीं 64206 एलकेएम करीब साढ़े तीन देरी से स्टेशन पहुंची। एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा एलकेएम की घंटों लेट देरी से यात्री परेशान हुए।
रेलवे क्रासिंग गेट बूम से टकराया वाहन
बुधवार सुबह करीब 11 बजे इटावा से लखनऊ जा रहा कोरियर लोडर शहर की आवास विकास कालोनी स्थित रेलवे क्रासिंग गेट बूम से टकरा गया। गार्ड ने चालक को रोकने के साथ ही स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने चालक नरेंद्र व उसके सहयोगी दिनेश को वाहन समेत हिरासत में ले लिया। रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनों को लखनऊ कोर्ट भेज दिया गया।
- डेढ़ घंटे ब्लाक लेकर मगरवारा स्टेशन पर हुआ मेंटीनेंस
अमर उजाला ब्यूरो