{"_id":"5bf70010bdec2241852c46ec","slug":"161542914064-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के दरोगा के साथ मारपीट में चार को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कानपुर के दरोगा के साथ मारपीट में चार को भेजा जेल
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज (उन्नाव)। कानपुर की पुलिस टीम के साथ हुई मारपीट में फेथफुलगंज चौकी प्रभारी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके सभी को जेल भेज दिया गया है।
कानपुर महानगर के रेलबाजार की फेथफुलगंज चौकी प्रभारी अतुल सिंह बुधवार शाम सादे कपड़ों में अपने दो आरक्षियों के साथ कार से अचलगंज थाने के ईश्वरीखेड़ा में दबिश देने आए थे। आरोप है कि यहां के आकाश पुत्र रामप्रसाद व सचिन पुत्र रामखेलावन का नाम कैंट थानाक्षेत्र में एक महिला के साथ हुई लूट की घटना में सर्विलांस में लगाये गए नंबरों में ट्रैस हुआ था। जिसका मुकदमा कैंट थाने में दर्ज है। दोनों ने एक सिपाही का छीना गया मोबाइल भी मगरवारा निवासी आनंद के हाथ बेचा था।
मामले की विवेचना कर रहे दरोगा अतुल सिंह ने जब आनंद को हिरासत में लिया तो उसने सारी कहानी बताई। पुलिस दोनों युवकों को पकड़ने आई थी। सादे कपड़ों में आरोपियों पर रिवाल्वर लगाकर कार में बैठाने पर परिजन भड़क गए और बदमाश समझकर चौकी इंचार्ज समेत अन्य पुलिसकर्मियाें को बंधक बनाकर मारपीट की।
विज्ञापन
वहीं दरोगा पर साबड़ से हमला कर दिया। वहीं खुद ही डायल 100 पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पीआरवी सभी को थाने लाई। घायल दरोगा ने स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार करा उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर रेल बाजार व कैंट थाने के इंस्पेक्टर मनोज रघुवंशी व ललितमणि त्रिपाठी अचलगंज थाने पहुंचे। इसके बाद घायल दरोगा ने तहरीर दी। जिसके आधार पर अचलगंज पुलिस ने रामप्रसाद, आकाश, पवन व सचिन समेत तीन अज्ञात महिलाओं पर बलवा, लूट, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट व गालीगलौज की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ज्ञात चारों को जेल भेज दिया है।
पीड़ित परिवार की महिला मीना का कहना है कि उसके बेटे आकाश ने मगरवारा के दयालखेड़ा की लड़की से पिछले साल कोर्टमैरिज की थी। इसमें काफी बवाल भी हुआ था। पुलिस के साथ आया मुखबिर पवन भी उसी गांव का है। जिसके चलते सादे कपड़ों में आई पुलिस को उसी प्रकरण से जोड़ कर देखा गया और घटना हो गई।
-फेथफुल चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने चार ज्ञात और तीन अज्ञात महिलाओं पर दर्ज किया मुकदमा
-सादे कपड़ों में पहुंचे दरोगा ने ईश्वरीखेड़ा में दो युवकों को गाड़ी में बैठाया तो परिजनों ने की थी मारपीट