फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   वृद्धा को पीटा, आंख में डाला मिर्च पाउडर

वृद्धा को पीटा, आंख में डाला मिर्च पाउडर

Sat, 08 Jun 2019 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
वृद्धा को पीटा, आंख में डाला मिर्च पाउडर
बांगरमऊ(उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र के डहन बलदेवपुरवा में गुरुवार शाम खेत की मेड़ तोड़ने को लेकर हुए विवाद में जेठ ने अपने बेटे व बेटियों के साथ छोटे भाई की पत्नी को पीटकर मरणासन्न कर दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी आंख व नाजुक अंग में मिर्च का पाउडर डाल दिया। वह करीब एक घंटे तक खेत में पड़ी तड़पती रही। ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों ने वृद्धा को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के डहन बदलेवपुरवा निवासी बिलासा (55) पत्नी स्व कमलेश गांव में अकेले रहती है। उसके तीन बेटे राजस्थान में रहकर मजदूरी करते हैं। गुरुवार शाम बिलासा खेत में काम करने गई हुई थी। बिलासा का आरोप है कि उसके खेत के बगल में उसके जेठ कल्लू का खेत है। कल्लू ने गुरुवार को उसके खेत की मेड़ तोड़ दी थी। उसने जब विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। कुछ ही देर में उसका बेटा अवधेश, पत्नी व बेटी रुचि व रीना भी आ गई। आरोपियों ने उसे बुरी तरह से पीटा। बिलासा का आरोप है कि कल्लू व उसके परिवारीजनों ने उसकी आंख व नाजुक अंग में लाल मिर्च भर दी और भाग निकले। इससे वह एक घंटे तक खेत में पड़ी तड़पती रही। ग्रामीण जब शोर सुनकर मौके पर पहुंचे तब उन्होंने परिजनों को सूचना दी। हरदोई के बिलग्राम में रहने वाली उसकी बेटी निशा ने बिलासा को बांगरमऊ अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख देर रात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में बिलासा का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


बेटी निशा ने बताया कि मिर्च के कारण मां को ठीक से दिखाई नहीं दे रहा है। बिलासा की भाभी सुनीता पत्नी रामबाबू की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कल्लू, उसके बेटे, पत्नी व दो बेटियों के खिलाफ महिला को पीटने व निर्वस्त्र करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद का मामला है। सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed