{"_id":"6af1b3c0b18400ff0b09ad84","slug":"two-brothers-accused-of-assault-and-issuing-threats-in-bhoranj-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-214757-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में दो भाइयों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में दो भाइयों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप
Tue, 10 Nov 2026 05:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 10 Nov 2026 05:20 AM IST
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के जंडल गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता तनु राणा निवासी गांव जंडल ने गांव के दो भाइयों पर अपने दादा, पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट करने और धमकियां देने का आरोप लगाया है। तनु ने बताया कि उसके दादा और पिता लगवाड़ में आयोजित एक समारोह में गए थे। शाम करीब छह बजे दोनों समारोह से वापस लौटे। इस दौरान जब उसके दादा घर के सामने गांव के रास्ते में खड़े थे, तो गांव का एक व्यक्ति वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।
तभी व्यक्ति का बड़ा भाई मौके पर पहुंच गया और उसने बुजुर्ग को थप्पड़ मार दिए। इस दौरान पिता और दादी के साथ बीच-बचाव करने लगी तो दोनों भाइयों ने उनके साथ भी मारपीट की। एक भाई दादा को खींचकर अपने घर के पास ले गया और रास्ते से नीचे गिरा दिया। इस दौरान बुजुर्ग बेहोश हो गए। शिकायतकर्ता ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई। एसपी बलवीर ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।