{"_id":"6aca851d4b0e1b296506bb4f","slug":"murder-fir-filed-against-four-in-newborns-death-case-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-158775-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नवजात की मौत के मामले में चार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नवजात की मौत के मामले में चार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत डिघवा में पांच अक्टूबर को 45 दिन के नवजात की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मां ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया था। शनिवार को तहरीर मिलने पर पुलिस ने चार पर प्राथमिकी दर्ज की है।
माधुरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार अक्टूबर को दिन में 3:30 बजे के करीब उसके पड़ोसी रामअवध उनकी बेटी मोनी, चांदनी तथा दामाद बबलू ने उसके साथ ईंट पत्थर चला कर मारपीट की थी। उसने डायल 112 को बुलाया था लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसने बताया कि उसी बात को लेकर आरोपी मुझे तथा मेरे बच्चे को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
दूसरे दिन पांच अक्टूबर के रात 12:00 बजे वे लोग मेरी मड़ई में घुसकर मेरे बच्चे के मुंह को कपड़े से ढक कर गला दबाने लगे। उस समय वह जाग गई और पकड़ने की कोशिश की तो वे सब भाग गए। हमने बच्चे को देखा तो उसकी हालत ठीक नहीं थी। इस पर डायल 112 पर पुलिस को बुलाया तथा गांव के राम अजोरे के साथ रात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियांवा गई जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने बताया कि तहरीर पर राम अवध तथा उनकी लड़कियां तथा दामाद बबलू के खिलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद