फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Wed, 05 Jun 2019 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
पुरवा। मंदिर से दर्शन करके लौट रहे मां-बेटे की बाइक में ट्रैक्टर की टक्कर लग गई। हादसे में ट्रैक्टर का पहिया महिला के ऊपर से निकल गया। सीएचसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बचरौली निवासी गुरुपाल अपनी मां रामरती (55) को बाइक में बैठाकर असोहा के गांव रानीपुर कोटवा स्थित रामेश्वर मंदिर दर्शन करने गया था। वापस लौटते समय भंगतखेड़ा व महराजखेड़ा गांव के निकट माइनर पर पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। घटना में महिला नीचे गिर गई और पहिया उसके ऊपर से निकल गया। बेटे गुरुपाल ने ट्रैक्टर चालक से मां को अस्पताल पहुंचाने में मदद करने को कहा। लेकिन चालक ने इलाज कराने के बाजाए उसके साथ मारपीट की और वहां से भाग गया। पीछे दूसरी बाइक से आ रहे गुरुपाल के बहनोई (मृतका के दामाद) शिवकुमार की मदद से बाइक से ही घायल मां को सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed