फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   हाईवे पर पलटा ट्रक, तीन घंटे लगा जाम

हाईवे पर पलटा ट्रक, तीन घंटे लगा जाम

Tue, 28 May 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर पलटा ट्रक, तीन घंटे लगा जाम
डेमो - फोटो : गूगल
नवाबगंज। लखनऊ कानपुर हाईवे पर अजगैन थानाक्षेत्र के बशीरतगंज के निकट रविवार रात ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की वजह से हाईवे पर तीन घंटे जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को हटवाया। रविवार रात तीन घंटे तक हाईवे जाम रहा। वहीं मोहान लिंक मार्ग पर दो ट्रकों की भिड़ंत से तीन घंटे यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


रविवार रात खाली बोरा लादकर ट्रक लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहा था। ट्रक अभी अजगैन थानाक्षेत्र में बशीरतगंज के निकट पहुंचा था, तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। जल्दी निकलने की होड़ में छोटे वाहन सड़क की दूसरी ओर से निकलने लगे, जिससे दोनों ओर जाम लग गया। जाम की सूचना मिलने पर पहुंचे एसआई प्रशांत दुबे ने हाइड्रा की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवाने की कोशिश शुरू की।
विज्ञापन


लगभग एक घंटे बाद वह ट्रक को सड़क से हटवा सके। हादसे की वजह से लखनऊ कानपुर हाईवे तीन घंटे तक प्रभावित रहा। वहीं रविवार रात मोहान मार्ग पर नवई गांव के निकट सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में डंपर भिड़ गया। इससे मोहान मार्ग तीन घंटे तक प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। अजगैन कोतवाली में तैनात एसआई राजीव यादव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को समय से हटवा दिया गया था। कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed