{"_id":"5ce2f7a2bdec22073f3f1c9d","slug":"155837845514-unnao-news66","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार रोक महिला का शव ले गई रायबरेली पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंतिम संस्कार रोक महिला का शव ले गई रायबरेली पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत के मामले में बारासगवर थाना क्षेत्र के बक्सर घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र की पुलिस ने पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवा दिया। बाद में सरेनी पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को लेकर चली गई।
रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी राम अवतार की पत्नी अनीता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजन बक्सरघाट पर अंतिम संस्कार करने लाए थे, लेकिन अनीता के भाई सुरेश व दिनेश ने सरेनी थाने में उसकी हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी।
इस पर सरेनी थानाध्यक्ष के अनुरोध पर मौके पर बक्सर चौकी प्रभारी प्रेमप्रकाश दीक्षित पहुंचे और परिजनों को अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। अंतिम संस्कार में आए लोग घंटों पुलिस से विनती करते रहे, लेकिन चौकी इंचार्ज ने कानूनी हवाला देते हुए शव को सरेनी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। चौकी प्रभारी का कहना था कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।