{"_id":"5ce2f795bdec2207897f2646","slug":"15583784429-unnao-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी आफिस के पास मां बेटी में हुई मारपीट, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एसपी आफिस के पास मां बेटी में हुई मारपीट, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। घर से भागकर युवक के साथ रह रही नाबालिग बेटी को परिजनों ने एसपी आफिस के पास पकड़ लिया। मां ने उसे जबरन घर ले जाने की कोशिश की तो किशोरी ने हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान दोनों में जमकर मारपीट भी हुई।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस महिला व उसकी बेटी को चौकी ले गई, जहां महिला ने कोर्ट द्वारा नाबालिग बेटी को मां के सुपुर्द करने का आदेश दिखाया। पुलिस ने आदेश के तहत बेटी को मां के साथ घर भेज दिया।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने ब्लाक में सफाई कर्मचारी से शादी कर ली थी। मां की तहरीर पर अगस्त 2018 में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को बरामद कर लिया था। इसके बाद कोर्ट ने किशोरी को उसकी मां के सुपुर्द करने का आदेश दिया था। इस बीच किशोरी दोबारा घर से भाग निकली व उस युवक के साथ शहर में आकर रहने लगी।
विज्ञापन
सोमवार को महिला ने बेटी को मिलने के लिए एसपी आफिस के पास बुलाया। इस दौरान मां व बेटी में घर चलने को लेकर कहासुनी हुई व बाद में नौबत मारपीट तक पहुंच गई। एसपी आफिस के निकट बवाल होने पर सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और दोनों को चौकी ले गए। वहां महिला ने कोर्ट का आदेश दिखाया। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को मां के साथ घर भेज दिया।