{"_id":"5c2faf1abdec2256fa2693f4","slug":"151546628890-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूछताछ के लिए घर से बुलाया गया युवक थाने से हुआ लापता!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूछताछ के लिए घर से बुलाया गया युवक थाने से हुआ लापता!
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुरचौरासी। लड़की की गुमशुदगी के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया युवक थाने से लापता हो गया। मां ने पुलिस पर बेटे को जमकर पीटने और हालत बिगड़ने पर गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस का दावा है युवक पकड़े जाने के डर से पहले ही छिप गया है। उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
फतेहपुरचौरासी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बेटी के गायब होने पर युवक के खिलाफ 3 दिसंबर को तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने पिता के आरोप पर कुशालखेड़ा निवासी नियाजी को पूछताछ के लिए उठाया था। कुछ दिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था। नियाजी की मां शिवप्यारी का आरोप है कि एक माह तक पुलिस उसे लगातार थाना बुलाती रही। दो दिन पूर्व भी उसके बेटे को बुलाया गया था। गुरुवार को उसकी बेटे से थाने में मुलाकात हुई थी।
शुक्रवार को जब छोटा बेटा प्रेम थाना पहुंचा तो उसे नियाजी गायब मिला। उसने जब पूछा तो सिपाहियों ने उसे मुकदमा में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया। शिवप्यारी का आरोप है कि उसके बेटे की गुरुवार को पिटाई की गई थी। जिससे वह चल नहीं पा रहा था। जबकि थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह का कहना है कि कॉल डिटेल में लड़का व लड़की की आपस में बातचीत की पुष्टि हुई है। लड़के को पूछताछ के लिए कई बार बुलाया गया था। दो दिन पूर्व उसे बुलाया गया था लेकिन वह थाने नहीं आया। मां के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
-मां का आरोप पुलिस की पिटाई से बेटे की बिगड़ गई थी हालत
-हालत बिगड़ने पर उसे थाने से कर दिया गया गायब
-पुलिस के अनुसार, पूछताछ के लिए बुलाने पर भी थाने नहीं पहुंचा युवक