{"_id":"6a9f249aa9e889702e0ec66b","slug":"two-including-a-woman-killed-in-road-accidents-sonipat-news-c-197-1-snp1001-160148-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। पहला हादसा एनएच-334बी पर राठधना के पास हुआ। तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। दूसरे हादसे में दिवान फार्म के पास बाइक की टक्कर से घायल 71 वर्षीय बुजुर्ग ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
कार की टक्कर से महिला की मौत
गांव छतेहरा बहादुरपुर निवासी साहिल ने सेक्टर-27 थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने बताया कि शनिवार को वह बाइक से एनएच-334बी के रास्ते कुंडली जा रहा था। उसका भाई लक्की मां अनिता को बाइक पर बैठाकर आगे चल रहा था। राठधना के पास शराब ठेके के पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में लक्की और अनिता सड़क पर गिरकर घायल हो गए। कार चालक दोनों को नागरिक अस्पताल सोनीपत लेकर पहुंचा। वहां अनिता की मौत हो गई। लक्की को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया लेकिन परिजन उसे सोनीपत के निजी अस्पताल ले गए।