फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Motorcycle-borne smuggler arrested with narcotic injections and a large quantity of illicit goods.

Maharajganj News: नशे के इंजेक्शन व भारी मात्रा में अवैध सामान के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Motorcycle-borne smuggler arrested with narcotic injections and a large quantity of illicit goods.
डंडा नदी पुल पर एसएसबी और कस्टम विभागीय कर्मियों ने की थी नाकेबंदी
विज्ञापन

आरोपी के पास से 120 पीस इंजेक्शन, एसी इलेक्ट्रिक पंप 10 पीस तथा 15 पैकेट हुक्का फ्लेवर बरामद
खनुआ। एसएसबी 66वीं वाहिनी की सीमा चौकी चंडीथान एवं सीमा शुल्क विभाग नौतनवा की संयुक्त टीम ने सोमवार को भारी मात्रा में अवैध सामान के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से आरोपी के पास से नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले 120 पीस इंजेक्शन, एसी इलेक्ट्रिक पंप 10 पीस तथा 15 पैकेट हुक्का फ्लेवर बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार एसएसबी की सीमा चौकी चंडीथान के प्रभारी निरीक्षक मणि भूषण प्रकाश को सूचना मिली कि सीमा चौकी दोमुंहानाघाट के कार्यक्षेत्र में सीमा सड़क मार्ग से एक व्यक्ति दो पहिया वाहन पर अवैध सामान लेकर नेपाल जाने की फिराक में है। सीमा चौकी प्रभारी निरीक्षक ने सीमा चौकी दोमुंहानाघाट के सहायक उप निरीक्षक प्रीतीश भट्टाचार्य को नाका दल गठित कर बताए गए स्थल पर रवाना कर दिया l
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने उसी मार्ग पर गश्त कर रहे सीमा शुल्क विभाग नौतनवा के अधीक्षक वीएस के पाल एवं उनकी टीम को भी इसकी जानकारी दी। फिर एसएसबी और कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम बैरियहवा के पास डंडा नदी पुल पर रणनीति के तहत नाकेबंदी कर दी। बताया गया है कि नाकाबंदी के थोड़ी देर बाद ही नौतनवा की ओर से बॉर्डर रोड पर एक संदिग्ध बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया। नाका पार्टी ने जब उसे रुकने का संकेत दिया तो वह घबराकर भागने की कोशिश करने लगा। जवानों ने उसे चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक पर बांधी गई प्लास्टिक की बोरी की तलाशी लेने पर उसमें से नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले 120 पीस इंजेक्शन, एसी इलेक्ट्रिक पंप 10 पीस तथा 15 पैकेट अफजल ऑथेंटिक फ्लेवर्ड मोलासेस (हुक्का फ्लेवर) बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह इस सामान को तस्करी के उद्देश्य से नेपाल ले जा रहा था l पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुनील यादव के रूप में हुई है l सामान से संबंधित दस्तावेज मांगने पर अभियुक्त कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका l

संयुक्त टीम ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए जब्ती सूची तैयार कर सामान, बाइक एवं गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed