फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Protest against land encroachment and fake FIRs.

Lucknow News: जमीनों पर कब्जे और फर्जी एफआईआर के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 08 Sep 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Protest against land encroachment and fake FIRs.
प्रदर्शन करते लोग।
गुडंबा। भारतीय किसान यूनियन (अवध) राजू गुप्ता संगठन की ओर से सोमवार को जानकीपुरम थाने के पास जमीनों पर अवैध कब्जे और किसानों पर फर्जी एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन किया। सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन शाम 6:30 बजे एसीपी बख्शी का तालाब विकास पांडेय और नायब तहसीलदार को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपने के बाद समाप्त हुआ।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू गुप्ता ने जानकीपुरम पुलिस पर प्रॉपर्टी डीलरों से मिलीभगत कर किसानों की जमीनों पर अवैध कब्जे कराने का आरोप लगाया। कहा कि संगठन के युवा अध्यक्ष व पूर्व पार्षद चांद सिद्दीकी और उनके भाइयों को फर्जी मामले में फंसाया गया। आरोप है कि धारा 24 की कार्रवाई खारिज होने के बाद पुलिस से मिलीभगत कर चांद सिद्दीकी समेत अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस की मदद से विवादित भूमि पर कब्जा कर लिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की। संगठन ने जानकीपुरम में हो रहीं चोरी की घटनाओं के साथ ही बिजली, नगर निगम, जल निगमसे जुड़ी समस्याएं भी दूर कराने की मांग की। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष मो. हलीम, सचिव मोनू यादव, चांद सिद्दीकी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करते लोग।

प्रदर्शन करते लोग।

प्रदर्शन करते लोग।

प्रदर्शन करते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed