{"_id":"6a9f2469aebad273c60ccd88","slug":"rs-230-lakh-swindled-under-the-pretext-of-increasing-card-limit-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160147-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.30 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.30 लाख ठगे
विज्ञापन
सोनीपत। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने दहिया कॉलोनी निवासी दुकानदार के कार्ड से 2.30 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार उन्होंने न तो ओटीपी बताया और न ही कार्ड की जानकारी साझा की। संदिग्ध लिंक खोलने के कुछ देर बाद मोबाइल पर कॉल और मैसेज आना बंद हो गए। इसी दौरान कार्ड से तीन अनधिकृत लेनदेन हुए।
दहिया कॉलोनी निवासी रोहताश ने साइबर थाना में शिकायत दी कि 4 सितंबर शाम करीब 5:45 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। उसने खुद को आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड टीम का कर्मचारी बताया और लिमिट बढ़ाने की बात कही। इसके बाद व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर ऑनलाइन आवेदन करने को कहा। लिंक खोलने पर आए फॉर्म में रोहताश ने कुछ व्यक्तिगत जानकारी दर्ज की।
इसके बाद आरोपी ने कार्ड की जानकारी भरने को कहा, लेकिन रोहताश ने कोई कार्ड विवरण या ओटीपी साझा नहीं किया। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर कॉल और मैसेज आना बंद हो गए। इसी दौरान कार्ड से 90-90 हजार और 50 हजार रुपये निकाले गए। रोहताश ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दी। संवाद