फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Sun, 05 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक
विज्ञापन


उन्नाव। संदिग्ध हालात में युवक का शव घर से एक किलोमीटर दूर शर्ट के सहारे पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



आसीवन थाना क्षेत्र के कुरसठ ग्रामीण के मजरा गोडियाना निवासी गया प्रसाद (35) पुत्र लक्ष्मण ने तीन वर्ष पूर्व गांव के ही रामचंद्र की पुत्री गीता से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन



लड़की के परिजनों के विरोध पर वह चंडीगढ़ में रहने लगा था। छह माह पूर्व चंडीगढ़ से गांव आ गया। छह माह से वह गांव में रह रहा था। शनिवार शाम वह घर से बाहर शौच जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक वापस नहीं आया। रात में परिजनों ने तलाश भी की लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह गांव से बाहर माइनर के किनारे वसीम के खेत में गयाप्रसाद का शव पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा। घटना को लेकर परिजन कोई कारण नहीं बता सके।

- शनिवार शाम घर से निकला था युवक, रविवार सुबह गांव से बाहर पेड़ पर लटकता मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed