फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, किशोरी बनी मां

शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, किशोरी बनी मां

Sun, 10 Sep 2017 12:16 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, किशोरी बनी मां
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, किशोरी बनी मां
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा। वह शादी किए बिना भाग गया। किशोरी चार दिन पहले मां बन गई। युवक को इसकी जानकारी हुई तो वह बच्ची को फेेंकने के लिए दबाव बनाने लगा। ऐसा न करने पर किशोरी और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। युवक की धमकी के बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित किशोरी का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग था। युवक शादी का झांसा देकर किशोरी का शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनाें को दी। बेटी के गर्भवती होने की जानकारी पर पिता ने गांव में पंचायत बैठाई।
विज्ञापन



पंचों ने किशोरी व युवक के सजातीय होने पर शादी का फरमान सुनाया। युवक उस समय राजी हो गया। एक महीने पहले युवक परिजनों को झांसा देकर लुधियाना भाग गया। पांच सितंबर को किशोरी मां बन गई। किशोरी के मां बनने के बाद से परिजन परेशान हैं। युवक ने किशोरी के बच्ची को जन्म देने की जानकारी पर उसे फेंक देने की हिदायत दी। ऐसा न करने पर किशोरी व उसके पिता की हत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


- एक महीने पहले युवक भाग गया लुधियाना, पांच सितंबर को किशोरी ने बच्ची को दिया जन्म, युवक किशोरी पर बच्ची को फेंकने का बना रहा दबाव, किशोरी व पिता को जान से मार देने की धमकी दी, पीड़िता के पिता ने युवक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed