{"_id":"5b4e40154f1c1bbd298b47f2","slug":"131531854869-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने तीन घरों से समेटा नौ लाख का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने तीन घरों से समेटा नौ लाख का माल
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांगरमऊ। क्षेत्र के ग्राम भटपुरवा में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर जेवर, नगदी सहित करीब नौ लाख का माल पार कर दिया। गृहस्वामियों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
भटपुरवा निवासी डा. अनंतराम सोमवार रात परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। चोर घर के पास लगे नीम के पेड़ के सहारे घर के अंदर दाखिल हो गए और अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखी 45 हजार की नगदी व करीब 70 हजार के जेवर पार कर दिए। चोरों ने पड़ोसी विष्णुनारायन के घर में धावा बोला।
यहां भी परिवार के सभी सदस्य सोते रहे और चोर ट्रैक्टर खरीदने के लिए रखे 3 लाख 80 हजार रुपये, छह बेटियों करीब छह लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। इसी रात चोर पड़ोसी गांव बगिया निवासी रामनरेश के घर धावा बोला और दो कीमती मोबाइल फोन व जेवर सहित करीब डेढ़ लाख का माल समेट ले गए। मंगलवार सुबह सभी को घटना की जानकारी हुई तो सन्न रह गए। सभी ने पुलिस को सूचना दी। बांगरमऊ कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-बांगरमऊ के भटपुरवा गांव में चोरों ने मचाई धमाचौकड़ी
-एक के बाद एक तीन घरों को बनाया निशाना, पुलिस रही अंजान