{"_id":"5b07040d4f1c1b986e8b4722","slug":"131527186445-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग महिला ने युवक पर लगाया शारीरिक शोषण, जमीन हड़पने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिव्यांग महिला ने युवक पर लगाया शारीरिक शोषण, जमीन हड़पने का आरोप
Updated Thu, 24 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नि:शक्त ने युवक पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप
- पीड़िता के मुताबिक एक बीघा से अधिक जमीन करा ली अपने नाम
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी नि:शक्त महिला ने पड़ोसी गांव के युवक पर नौ माह से दुष्कर्म करने व जबरन जमीन लिखाने के बाद घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
एक गांव निवासी नि:शक्त का आरोप है कि पड़ोसी गांव निवासी युवक नौ महीने पहले शादी करने का झांसा देकर अपने घर ले गया। उसने एक बीघा से अधिक जमीन अपने नाम करा ली। जमीन का दाखिल खारिज होने के बाद युवक ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। वह गांव में ही एक पेड़ के नीचे रह रही है। गांव वाले रोटी दे रहे हैं। माखी थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने दबाव बनाकर सुलहनामा पर अंगूठा लगवा लिया। एसपी हरीश कुमार ने एसओ को जांच कराकर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।