फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Woman climbs water tank after refusing marriage; police bring her down safely

कौशाम्बी : शादी से इनकार पर पानी की टंकी पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

Sun, 01 Nov 2026 12:53 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Nov 2026 12:53 PM IST
सार

पांच साल पुराने रिश्ते के टूटने से आहत युवती ने शनिवार सुबह ऐसा कदम उठा लिया कि गांव में हड़कंप मच गया। शादी से इनकार के बाद युवती निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गई। सूचना पर पहुंची महिला पुलिसकर्मियों ने उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा।

विज्ञापन
Kaushambi: Woman climbs water tank after refusing marriage; police bring her down safely
युवक के शादी के मुकरने पर युवती पानी की टंकी पर चढ़ी। - फोटो : संवाद।

विस्तार

पिपरी के मझकूपुर गांव में शनिवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब शादी से इनकार किए जाने से आहत एक युवती निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गई। युवती ने टंकी से कूदने की बात कही तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों की मदद से काफी देर तक समझाया। इसके बाद युवती को सकुशल नीचे उतार लिया गया।

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, करीब पांच साल पहले युवती का रिश्ता तय हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। युवक का युवती के घर भी आना-जाना था। आरोप है कि कुछ समय पहले युवक के एक रिश्तेदार की भी युवती से फोन पर बातचीत होने लगी थी। युवती ने इस बातचीत की कुछ रिकॉर्डिंग अपने मोबाइल में सुरक्षित कर ली थी। करीब एक सप्ताह पहले उसने यह रिकॉर्डिंग युवक को भेज दी। इसके बाद युवक ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, रिश्ता टूटने से आहत युवती शनिवार सुबह घर से निकल गई। करीब 10 बजे वह ग्राम न्यायालय परिसर में स्थित निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गई। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उपनिरीक्षक सरिता शिकारी, महिला कांस्टेबल वंदना भारद्वाज और रेहाना टंकी पर पहुंचीं। महिला पुलिसकर्मियों ने युवती को समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी।

युवती को पानी की टंकी से सकुशल नीचे उतार लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -चंद्रभूषण मौर्य, निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed