फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   पुलिस से बचने के लिए किराए पर लिया था कमरा

पुलिस से बचने के लिए किराए पर लिया था कमरा

Mon, 07 Jan 2019 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
पुलिस से बचने के लिए किराए पर लिया था कमरा
उन्नाव। शिवनगर में चोरी के माल के बंटवारे में विवाद करने वाले युवक शातिर चोर हैं। दो माह में उन्होंने कानपुर में छह से अधिक चोरियों को अंजाम दिया। पुलिस से बचने के लिए वह उन्नाव आ गए थे। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन



शनिवार दोपहर शहर के शिवनगर निवासी अतीक अहमद के घर में किराए पर रहने वाले कानपुर के सीसामऊ निवासी राकेश साहू, उसकी पत्नी निशा, चमनगंज कानपुर निवासी पियूष कुमार पुत्र राजकुमार, सूरज पुत्र रज्जन व दो अन्य युवकों के बीच मारपीट हो गई थी। मारपीट में निशा का सिर फट गया था। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने निशा को अस्पताल में भर्ती कराया था। जबकि सूरज, पियूष को पकड़ पूछताछ शुरू कर दी थी। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह कानपुर के कर्नलगंज, चकेरी व रामादेवी में चोरी की छह से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। उनका अगला निशाना उन्नाव शहर था। जिसके लिए उन्होंने शिवनगर में किराए पर कमरा भी ले लिया था। शनिवार को कानपुर से चोरी कर लाए गए माल के बंटवारे को लेकर सूरज का दो अन्य युवकों से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान सूरज ने निशा को पीटकर घायल कर दिया था। दही चौकी इंचार्ज हसीब अहमद ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी युवकों को कानपुर पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस ने शिवनगर निवासी अतीक के घर से दो टीएफटी व कंप्यूटर बरामद किए हैं। कानपुर से चोरी के बाद यह सामान सूरज लोडर में लादकर उन्नाव लाया था। इसके अलावा दो जोड़ी झुमका व पायल के बंटवारे को लेकर उसका निशा के लड़कों से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवनगर से हिरासत में लिए गए युवकों ने कानपुर के कर्नलगंज से एक स्कूटी भी चोरी की थी। पुलिस ने अतीक के घर से स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार युवकों ने स्कूटी को अतीक के घर में छिपा दिया था। अतीक ने बताया कि उसने किराए पर कमरा देने से पहले उनकी आईडी ले ली थी।

- चोरी के माल के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद
- चोरी की स्कूटी, टीएफटी व कंप्यूटर बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed