फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 7.50 लाख की ठगी

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 7.50 लाख की ठगी

Mon, 24 Sep 2018 12:50 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 7.50 लाख की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अचलगंज (उन्नाव)। मलयेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर कैफे संचालक ने पांच लोगों से 7.50 लाख रुपये ठग लिए। एसपी के निर्देश पर कैफे संचालक सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


बारासगवर थानाक्षेत्र के अनुईखेड़ा गांव निवासी विजय प्रताप पुत्र रामप्रसाद, बिहार थानाक्षेत्र के गांव बेहटा निवासी दीपक कुमार पुत्र बाबूलाल, हसनगंज कोतवाली के चंदेसुआ गांव निवासी विशाल सिंह पुत्र इंद्रपाल, रायबरेली जिले के थाना सरेनी के बाबाखेड़ा निवासी अरविंद पुत्र रामसिंह व खीरो थानाक्षेत्र के दुर्गाखेड़ा गांव निवासी राजू का कहना है कि 8 अगस्त 2018 को अचलगंज कसबे में टूर एंड ट्रैवलर्स मनी ट्रांसफर के नाम से चल रहे कैफे संचालक ने मलयेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.50 लाख रुपये प्रति युवक से लिया था। बताया था कि मलयेशिया में 40 हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे।
विज्ञापन



कै फे संचालकों ने सभी को कानपुर से कोलकाता भेजा। वहां से विशाल व विजय प्रताप को विजिट वीजा पर मलयेशिया भेज दिया। जबकि अन्य को कोलकाता में ही रोक दिया। मलयेशिया में वीजा मैच न करने पर वहां की पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। मलयेशिया पुलिस ने एसपी हरीश कुमार से संपर्क किया। उसके बाद दोनों युवकों को छोड़ा गया। एसपी के निर्देश पर कैफे संचालक अचलगंज निवासी चांद व मुन्ना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



-विजिट वीजा पर दो को भेजा, मलयेशिया पुलिस ने पकड़ा
-एसपी के आदेश पर कै फे संचालक सहित दो पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed