{"_id":"5c59dd4fbdec2256b807f8bd","slug":"111549393231-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल निकाले 50 हजार, ऑनलाइन शॉपिंग भी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदल निकाले 50 हजार, ऑनलाइन शॉपिंग भी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर के गांधी नगर स्थित एक एटीएम में रिटायर्ड शिक्षक का एटीएम कार्ड बदल युवक ने खाते से दो बार में 50 हजार रुपये निकालने के साथ एक लाख की ऑनलाइन शॉपिंग भी कर ली। रिटायर्ड शिक्षक के बेटे के मोबाइल में जब मैसेज पहुंचा तब पीड़ित को जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
शहर के शांति नगर निवासी हनुमान सिंह रिटायर्ड शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी को वह गांधी नगर स्थित एक निजी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। एटीएम बूथ के अंदर ही एक युवक पहले से मौजूद था। जिसने पहले तो एटीएम पिन जान लिया और बाद में धोखे से एटीएम कार्ड भी बदल दिया। जब रुपये नहीं निकले तो वह घर लौट आया।
हनुमान सिंह ने बताया कि बैंक खाते में बेटे का मोबाइल नंबर दर्ज था। ऐसे में उन्हें समय से रुपये निकलने की जानकारी नहीं हुई। दो दिन में जब दो लाख रुपये निकल गए तब बेटे सुमित ने पिता को जानकारी दी। मंगलवार को हनुमान सिंह सबसे पहले पीएनबी बैंक पहुंचे। बैंक मैनेजर ने उन्हें कोतवाली जाकर शिकायत करने की नसीहत दी। पीड़ित हनुमान ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाल अरुण द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच साइबर क्राइम करेगी।
विज्ञापन
-रिटायर्ड शिक्षक का एटीएम बूथ पर बदला गया कार्ड
-एक लाख रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग भी की