{"_id":"5b50dd694f1c1bc57a8b54cc","slug":"111532026217-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बच्चे समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में बच्चे समेत दो की मौत
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। सड़क हादसों में एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि महिला के शव को लेकर परिजन घर चले गए।
रायबरेली जनपद के लदाखेड़ा निवासी सावित्री (60) पत्नी बच्चू कुशवाहा गुरुवार सुबह भतीजे मनीष पुत्र रामशंकर के साथ ऊंचगांव के गंगनहर मायके बाइक से आ रही थी। मायके में एक रिश्तेदार के यहां मुंडन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन था। गंगनहर के निकट बाइक फिसल गई। इससे वह सिर के बल सड़क पर जा गिरी और घायल हो गई। भतीजा मनीष सावित्री को लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था। इसी तरह बिहार थानाक्षेत्र के शुकदेवपुर धमनीखेड़ा निवासी श्याम सुंदर (18) पुत्र शिवमोहन गुरुवार सुबह साइकिल से गांव के बाहर चक्की पर जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे पूर्व प्रधान धमनीखेड़ा मथुरा त्यागी ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने बाइक सवार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
- मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रही वृद्धा की सड़क पर गिरने से हुई मौत
-बिहार थानाक्षेत्र में बाइक की टक्कर से बच्चे की मौत