Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Neem tree chopped down with an axe out of animosity

Gorakhpur News: रंजिश में नीम के पेड़ को कुल्हाड़ी से काटा

Sun, 08 Nov 2026 09:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
Neem tree chopped down with an axe out of animosity
बड़हलगंज। आपसी रंजिश में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया गया नीम का पेड़ काटने का मामला सामने आया है। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के गढ़वा रामपुर गांव में करीब छह फीट ऊंचे हरे-भरे नीम के पेड़ को कुल्हाड़ी से काटकर गिरा दिया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी तारकेश्वर शाही ने इस संबंध में प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व सम्मान के उद्देश्य से अपने परिसर में नीम का पौधा लगाया था। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी ने दो नवंबर की शाम कुल्हाड़ी से पेड़ काट दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने मामले की स्थलीय जांच कराने, वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed