{"_id":"5c3b856cbdec227366790031","slug":"101547404652-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक की पत्नी के बैंक खाते से निकले बीस हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैनिक की पत्नी के बैंक खाते से निकले बीस हजार
विज्ञापन
अचलगंज। भारतीय जल सेना के जवान की पत्नी का एटीएम कार्ड बदलकर ठगों ने उनके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल में मैसेज आने पर इसकी जानकारी हुई। पीड़िता ने अचलगंज थाने में घटना की तहरीर दी है।
अचलगंज कस्बा निवासी आकाश शुक्ला की पत्नी कंचन शुक्ला शनिवार को सिकंदरपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से रुपये निकालने गई थी। कंचन शुक्ला के अनुसार एटीएम के निकट उन्हें दो युवक मिले। वह जिस वक्त रुपये निकाल रही थी, उसी समय एक युवक उनके बगल में खड़ा हो गया। उसने उन्हें धक्का दिया, जिससे उसका एटीएम गिर गया। युवक ने ही उसे एटीएम कार्ड उठा कर दिया और बाहर निकल गया।
रविवार सुबह उसके मोबाइल में खाते से रुपये निकलने का मैसेज आया। कंचन के अनुसार खाते से दो बार में दस-दस हजार रुपये निकाले गए थे। थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत साइबर सेल के पास भेज दी गई है।
विज्ञापन
-एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाले रुपये
-मोबाइल में मैसेज आने के बाद हुई जानकारी