{"_id":"6b0b06475310632d3e0ccaf4","slug":"fir-against-six-for-attacking-shopkeeper-and-servant-traders-angry-over-the-incident-meerut-news-c-73-1-smrt1027-109593-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दुकानदार और नौकर पर हमले में छह पर प्राथमिकी, घटना से व्यापारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दुकानदार और नौकर पर हमले में छह पर प्राथमिकी, घटना से व्यापारियों में रोष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानी खुर्द। जानी बस स्टैंड स्थित कपड़े की दुकान पर पुराना उधार मांगने पर हुए धारदार हथियार से हमला कर पूर्व प्रधान एवं दुकान मालिक और उनके नौकर को घायल करने के मामले में शनिवार को छह आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। वारदात के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज व्यापारियों ने शनिवार को जानी थानाध्यक्ष से मिलकर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। वहीं उपचारधीन घायल नौकर की हालत नाजुक बनी हुई है।
जानी के पूर्व प्रधान हरिओम की जानी बस स्टैंड पर दास क्लाथ के नाम से कपड़े की दुकान है। शुक्रवार को टीकरी गांव की एक महिला दुकान पर कपड़े खरीदने आई थी। हरिओम ने महिला से करीब एक वर्ष पूर्व खरीदे गए कपड़ों के बकाया उधार के रुपये मांगे। इसी बात पर महिला के साथ आए युवक ने हरिओम के साथ अभद्रता और गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर युवक ने कॉल कर अपने चार-पांच साथियों को मौके पर बुला लिया और हरिओम के साथ मारपीट क नौकर संदीप व मालिक हरिओम को घायल कर दिया था। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरिओम की तहरीर पर पुलिस ने पंकज, हर्ष, मनु, अंकुर शर्मा, लक्ष्य शर्मा और निधि निवासी गांव टीकरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से जानी के व्यापारियों में आक्रोश है। शनिवार को जानी के व्यापारियों ने थानाध्यक्ष से मुलाकात कर आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष ने व्यापारियों को आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र करने का आश्वासन दिया है। एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।