Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cyber-slavery: PG operator and his son arrested

साइबर स्लेवरी : बिना सत्यापन के रह रहे थे जालसाज, पीजी संचालक और बेटा गिरफ्तार

Sat, 28 Nov 2026 09:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
Cyber-slavery: PG operator and his son arrested
पीजी में तीन महीने से रह रहे थे विदेशी नागरिक, आठ लाख रुपये महीने था किराया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी और साइबर स्लेवरी के मामले में सेक्टर-126 थाना पुलिस ने पीजी संचालक ब्रह्म प्रकाश चौहान और उसके बेटे दीपांशु चौहान को गिरफ्तार किया है। इसी पीजी में मलयेशिया और इंडोनेशिया से नौकरी का झांसा देकर लाए गए विदेशी नागरिकों को रखा गया था। जांच में पीजी संचालक की भूमिका भी सामने आई। आरोप है कि पीजी में विदेशी नागरिकों को ठहराया गया था लेकिन उनके रहने से संबंधित जरूरी पुलिस सत्यापन और सूचना देने की प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पीजी संचालकों को विदेशी नागरिकों की वास्तविक गतिविधियों की कितनी जानकारी थी और इस पूरे नेटवर्क में उनकी क्या भूमिका थी।
पुलिस अब पीजी के किराये के समझौते, भुगतान और विदेशी नागरिकों के ठहरने से जुड़े दस्तावेज की जांच कर रही है। इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के सामने आने के बाद जांच का दायरा दिल्ली और नोएडा से आगे बढ़ गया है। मलेशिया और इंडोनेशिया के नागरिकों से जुड़े होने के कारण संबंधित दूतावासों के साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) भी जांच में शामिल हो गई हैं।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि फेज-दो क्षेत्र में सॉफ्टवेयर कंपनी की आड़ में चल रहे अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के नेटवर्क के लिए विदेशी नागरिकों के ठहरने की व्यवस्था सेक्टर-126 स्थित पीजी में की गई थी। यहां रहने वाले युवाओं को मलयेशिया और इंडोनेशिया के लोगों से संपर्क कर निवेश के नाम पर ठगी करने और एपीके फाइल के जरिये साइबर अपराध को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि विदेशी नागरिकों को यहां बुलाने के पीछे कौन लोग थे और उन्हें किस तरह साइबर अपराध के लिए तैयार किया गया। पुलिस के सामने अब इस नेटवर्क के विदेशी और स्थानीय संपर्कों की पहचान करना बड़ी चुनौती है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि अब तक कितने लोगों को नौकरी का झांसा देकर लाया गया और उनके माध्यम से कितनी रकम की साइबर ठगी की गई।
प्रवेश और ठहरने के रिकॉर्ड जांच रही पुलिस
सेक्टर-126 स्थित जिस पीजी में विदेशी नागरिक रह रहे थे, उसमें 60 से अधिक कमरे बताए जा रहे हैं। पीजी का मासिक किराया करीब आठ लाख रुपये था। जांच में सामने आया है कि विदेशी नागरिक पिछले करीब तीन महीने से यहां रह रहे थे। नौकरी के नाम पर लाए गए इन नागरिकों को इसी पीजी में ठहराया गया था। अब पुलिस पीजी के किराये, भुगतान के स्रोत, विदेशी नागरिकों के प्रवेश और ठहरने के रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
साइबर स्लेवरी मामले की जांच में पुलिस पीजी और फेज-दो स्थित ऑफिस के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विदेशी नागरिकों को पीजी में कब लाया गया और वे कितने समय तक वहां रहे। साथ ही ऑफिस में आने-जाने वाले लोगों की पहचान भी की जा रही है। फुटेज के जरिये गिरोह के स्थानीय संपर्कों, विदेशी नागरिकों को लाने वाले लोगों और नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की गतिविधियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
मास्टरमाइंड के नाम पर पीजी का एग्रीमेंट
पुलिस की जांच में इस पूरे गिरोह के दो मास्टरमाइंड सुशील कुमार और सुनील कुमार के नाम सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि सेक्टर-126 स्थित पीजी का किराये का एग्रीमेंट भी इन्हीं दोनों के नाम पर था। दोनों के विदेश भागने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब उनकी तलाश और विदेशी संपर्कों की जानकारी जुटा रही है।

विदेशी नागरिकों के पास छह महीने की अवधि के वीजा थे। उनके वीजा, भारत आने के उद्देश्य और वास्तविक गतिविधियों का मिलान किया जा रहा है। इस मामले में पीजी संचालकों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच की कार्रवाई चल रही है। - अभय कुमार मिश्र, एडीसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed