Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR against six for attacking shopkeeper and servant, traders angry over the incident

Meerut News: दुकानदार और नौकर पर हमले में छह पर प्राथमिकी, घटना से व्यापारियों में रोष

Sat, 28 Nov 2026 10:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
FIR against six for attacking shopkeeper and servant, traders angry over the incident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानी खुर्द। जानी बस स्टैंड स्थित कपड़े की दुकान पर पुराना उधार मांगने पर हुए धारदार हथियार से हमला कर पूर्व प्रधान एवं दुकान मालिक और उनके नौकर को घायल करने के मामले में शनिवार को छह आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। वारदात के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज व्यापारियों ने शनिवार को जानी थानाध्यक्ष से मिलकर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। वहीं उपचारधीन घायल नौकर की हालत नाजुक बनी हुई है।
जानी के पूर्व प्रधान हरिओम की जानी बस स्टैंड पर दास क्लाथ के नाम से कपड़े की दुकान है। शुक्रवार को टीकरी गांव की एक महिला दुकान पर कपड़े खरीदने आई थी। हरिओम ने महिला से करीब एक वर्ष पूर्व खरीदे गए कपड़ों के बकाया उधार के रुपये मांगे। इसी बात पर महिला के साथ आए युवक ने हरिओम के साथ अभद्रता और गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर युवक ने कॉल कर अपने चार-पांच साथियों को मौके पर बुला लिया और हरिओम के साथ मारपीट क नौकर संदीप व मालिक हरिओम को घायल कर दिया था। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरिओम की तहरीर पर पुलिस ने पंकज, हर्ष, मनु, अंकुर शर्मा, लक्ष्य शर्मा और निधि निवासी गांव टीकरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से जानी के व्यापारियों में आक्रोश है। शनिवार को जानी के व्यापारियों ने थानाध्यक्ष से मुलाकात कर आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष ने व्यापारियों को आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र करने का आश्वासन दिया है। एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed