{"_id":"61705c1b55c19864e31c8728","slug":"crime-unnao-news-unnao-unnao-news-knp659390155","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, भरी मिली अंग्रेजी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, भरी मिली अंग्रेजी शराब
कार की डिगी में रखी शराब देखते लोग। संवाद
- फोटो : UNNAO
Link Copied
गंजमुरादाबाद। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर थाना बेहटामुजावर के ग्राम गौरियाकला के पास एक कार बैक करते समय डिवाइडर से टकरा गई। कार की डिगी और सीटों के अंदर तस्करी कर ले जाई जा रही हरियाणा प्रांत की बनी शराब की बोतलें भरी थीं। पकड़े जाने के डर से कार सवार दो तस्कर भाग गए। जानकारी पर ग्रामीणों का मजमा लग गया। कई ग्रामीण बड़ी संख्या में शराब की बोतलें लेकर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंडा पटक कर भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर करीब एक घंटे तक अफरा तफरी रही। आबकारी निरीक्षक ने कार से 848 शीशी शराब को कब्जे में लेकर अज्ञात दो लोगों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आगरा से लखनऊ की ओर जा रही कार बुधवार शाम बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गौरियाकला गांव के पास वाहन चेकिंग की सूचना पर रुक गई। चालक ने कार मोड़कर अवैध कट से निकलने का प्रयास किया। लेकिन इसी दौरान कार डिवाइडर से टकरा गई और उसका एक पहिया डिवाइडर में फंस गया। इस पर कार सवार दो लोग कार छोड़कर भाग गए। कार में शराब लदी होने की भनक लगते ही आसपास गांव के लोग कार के पास पहुंचे और उनमें शराब की बोतलें लूटने की होड़ मच गई। कुछ ही देर में पीआरवी और यूपीडा की रेस्क्यू टीम और थाना बेहटामुजावर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने डंडा पटककर भीड़ को हटाया। पुलिस कार को थाने ले आई। आबकारी निरीक्षक राजलक्ष्मी ने शराब की बोतलों की गिनती कराई। उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रांत की नाइट ब्लू ब्रांड की शराब के 848 शीशी बरामद की हैं। इसके अलावा दिल्ली के नंबर की कार की रजिस्ट्रेशन प्लेट भी मिली है। दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।