{"_id":"63826c0f3e6a5d2fce3feef4","slug":"crime-unnao-news-knp7304091185","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गल्ला व्यापारी के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गल्ला व्यापारी के घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन
हसनगंज में चोरी के बाद खाली पड़ी अलमारी दिखाती राजरानी। संवाद
- फोटो : UNNAO
हसनगंज। नई सराय गांव में शुक्रवार रात चोरों ने गल्ला व्यापारी के घर से लाखों का माल पार कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
गल्ला व्यापारी नीरज घर से अनाज खरीदकर बेचने का काम करते हैं। शुक्रवार रात चोर चहारदीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और कमरे में रखे बक्सों व अलमारी का ताला तोड़कर 30 हजार नकद, सात तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी समेत पांच लाख रुपये का माल पार कर दिया। इस दौरान गृहस्वामी नीरज पत्नी नेहा के साथ घर के अंदर बने दूसरे कमरे में सोते रहे। सुबह चार बजे उठने पर कमरे का ताला टूटा देखकर नेहा अवाक रह गई।
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। सामने स्थित ट्रेडर्स की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज में शुक्रवार रात दो बाइक सवार चार लोग घर के पास संदिग्ध हालात में खड़े नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि उसके छोटे भाई अवनीश की नौ फरवरी को शादी होनी है। शादी के लिए सोने, चांदी के जेवरात खरीदे गए थे। वही घर में रखे थे।
वहीं, घटनास्थल से 500 मीटर दूर स्थित बबलू के घर में भी चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। घर में मौजूद लोगों के शोर मचाने पर चोर छत से कूद कर भाग निकले।