Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: दिवाली की मिठास में घोल रहे मिलावट का जहर

Fri, 06 Nov 2026 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
unnao news
प्रतिष्ठान में जांच करतें खाद्य अ​धिकारी।स्रोत: आर्काइव।
उन्नाव। दीपावली पर मिठाई और खानपान की वस्तुओं की खरीदारी सावधानी से करें। त्योहार पर मिलावटखोर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। इसकी गवाही खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की पिछले दो वर्षों की जांच रिपोर्ट दे रही है। सूत्र बताते हैं कि वर्ष 2025 और 2026 में चलाए गए अभियान में विभाग ने खोया, दूध, पनीर, बर्फी, पेड़ा, बेसन, रवा, छेना और नमकीन समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के 956 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे थे। इनमें 456 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे। यानी करीब 48 फीसदी नमूनों में मिलावट या मानक संबंधी गड़बड़ी मिली।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के आधार पर मिलावटखोरों के खिलाफ सिविल न्यायालय में 33 और एडीएम न्यायालय में 401 वाद दायर किए गए। जांच में पैकेट बंद खाद्य पदार्थों पर दर्ज पोषण संबंधी जानकारियां भी भ्रामक मिलीं। एक किराना दुकान से लिए गए बेसन और रवा के नमूनों की जांच में पैकेट पर प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा की मात्रा वास्तविक जांच से अलग पाई गई। पैकेट पर इनकी मात्रा क्रमशः 23.34, 57.84 और 4.62 प्रतिशत दर्ज थी, जबकि जांच में यह 22.84, 48.20 और 3.65 प्रतिशत मिली।
विज्ञापन

इसी तरह एक प्रतिष्ठान से लिए गए पनीर के नमूने में वसा की मात्रा निर्धारित अधिकतम 25 प्रतिशत की बजाय करीब 32 प्रतिशत मिली। बीघापुर की एक दुकान से लिए गए छेना के नमूने में पांच फीसदी मैदा पाया गया, जबकि इसकी अधिकतम सीमा दो फीसदी होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलावट करने पर दुकानदारों पर लगाया जुर्माना
मानकविहीन खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर एडीएम न्यायालय ने जुर्माना भी लगाया। छेना में मैदा की अधिक मात्रा, मिश्रित दूध में पानी की मिलावट और पेड़ा में निर्धारित सीमा से अधिक रंग मिलने पर संबंधित विक्रेताओं पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। बेसन के लड्डू और रंगीन कचरी में अधिक रंग मिलने पर दो दुकानदारों पर भी पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।


ये बरतें सावधानी
ऐसे में दीपावली पर मिठाई, खोया, पनीर और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय विश्वसनीय दुकानों को प्राथमिकता दें। पैकेटबंद सामान पर निर्माण एवं एक्सपायरी तिथि, सील, बैच नंबर और एफएसएसएआई लाइसेंस जरूर जांचें। खुली मिठाइयों की गुणवत्ता और रंग पर भी ध्यान दें। त्योहार की मिठास के चक्कर में अपनी और परिवार की सेहत से समझौता न करें।


दूध में मिलावट की ऐसे करें पहचान
-पानी की मिलावट जांचने के लिए एक बूंद दूध चिकनी फर्श या चमकीले प्लेट पर डालें। असली दूध धीरे-धीरे बहता है और पीछे सफेद लकीर छोड़ता है। पानी मिश्रित दूध तुरंत बह जाता है और कोई निशान नहीं आता है।
-डिटर्जेंट की मिलावट चेक करने के लिए दूध को एक बोतल में करके जोर से हिलाएं। असली दूध का झाग थोड़ी देर में खत्म हो जाता है। जबकि मिलावटी दूध में डिटर्जेंट जैसा घना झाग देर तक रहता है।
-यूरिया की मिलावट जांच के लिए एक चम्मच दूध में आधा चम्मच अरहर दाल या सोयाबीन का पाउडर मिलाएं। पांच मिनट बाद लिटमस पेपर पर डाले। असली दूध कोई रंग नहीं बदलेगा। यूरिया वाला दूध रंग बदल देगा। इसके अलावा दूध चखने पर यदि ज्यादा कड़वा या नमकीन लगे तो यूरिया की मिलावट हो सकती है।

वर्जन...
त्योहार के अलावा भी सैंपलिंग की जाती है। जो भी नमूने लिए जाते हैं, उनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाता है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाती है। पिछले दो साल में जो नमूने फेल आए, उनका वाद अलग अलग कोर्ट में चल रहा है। कुछ में जुर्माना भी लगा है। कुछ में अभी सुनवाई चल रही है। -शैलेश कुमार दीक्षित, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed