{"_id":"6aece1be2b5957df0b017ba4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-12-knp1055-1705749-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 10,178 लाभार्थियों ने पीएम स्वनिधि के दबाए 10.17 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 10,178 लाभार्थियों ने पीएम स्वनिधि के दबाए 10.17 करोड़ रुपये
विज्ञापन
शुभम कश्यप
उन्नाव। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 10,178 लाभार्थियों ने 10.17 करोड़ रुपये की राशि नहीं जमा की। इस पर बैंकों ने इनके खातों को गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घोषित कर दिया है। अब इन लाभार्थियों को बैंक से त्रण लेना मुश्किल हो जाएगा।
कोविड में कारोबार प्रभावित होने पर रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को आर्थिक मदद देकर फिर से रोजगार शुरू करने में मदद के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना शुरू की गई। योजना से पहले चरण में जिले की तीनों नगर पालिकाओं और 16 नगर पंचायतों में 29 सितंबर तक 17,650 लाभार्थियों को ऋण दिया गया। इनमें से केवल 7,472 लाभार्थियों ने ही ऋण की राशि जमा की है। अन्य लाभार्थियों ने करीब 10.17 करोड़ रुपये नहीं जमा किए। बैंकों ने भुगतान नहीं करने वाले लाभार्थियों के खातों को एनपीए घोषित कर दिया है। इससे उनके लिए आगे बैंक से लोन लेना मुश्किल हो रहा है। (संवाद)
पहले लोन का भुगतान नहीं, दूसरे के लिए आवेदन नहीं किया
आंकड़ों के अनुसार पहले लोन के लाभार्थियों में 42 फीसदी लोगों ने ही लोन की 12 किस्तों का भुगतान किया है। इसी कारण योजना में केवल 36 प्रतिशत ने दूसरे लोन के लिए आवेदन किए। दूसरे लोन पाने वाले लाभार्थियों में महज 14 फीसदी ने तीसरे लोन के लिए आवेदन किया। पहले लोन का भुगतान नहीं होने, कागजी औपचारिकताओं, सिबिल स्कोर की शर्तों और बड़े कर्ज का डर अगले लोन के आवेदन में कमी की वजह है।
विज्ञापन
90 दिन ईएमआई न जमा करने पर एनपीए
स्ट्रीट वेंडरों के मुताबिक पहला लोन मिलने पर 15 हजार रुपये की राशि 1,250 रुपये प्रति माह की 12 किस्तों में जमा करनी होती है। लगातार 90 दिनों तक किस्तें जमा नहीं करने पर बैंक खाते को एनपीए घोषित कर सकता है। इससे ब्याज सब्सिडी बंद होने, अगले लोन से वंचित होने और सिबिल स्कोर खराब होने का डर रहता है। ऐसे में अन्य बैंकों से भी कर्ज मिलने में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा डिजिटल लेनदेन की अनिवार्यताओं और योजना की प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने के कारण भी कई लाभार्थी अगले लोन के लिए आवेदन नहीं कर रहे हैं। पहली किस्त का भुगतान नहीं होने और बैंक की कार्रवाई के डर से योजना के अगले चरण में लाभार्थियों की संख्या घट रही है।
फोटो-30- शुभम कश्यप
कारोबार बढ़ाने में हुई थी सहूलियत
फल विक्रेता शुभम कश्यप का कहना है कि पहली और दूसरी किस्त के बाद कारोबार को आगे बढ़ाने में सहूलियत हुई। योजना से 50 हजार रुपये का ऋण और क्रेडिट कार्ड भी बन गया है। इससे जरूरत के समय आर्थिक मदद मिलती है।
फोटो-31- भोली
अभी नहीं ली दूसरी किस्त
फल सब्जी विक्रेता भोली ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना से 15 हजार रुपये की पहली किस्त मिली थी। इससे कारोबार में मदद मिली, लेकिन दूसरी किस्त नहीं ली है। पहली किस्त चुकाने और आगे कर्ज बढ़ने की चिंता के कारण अभी दूसरी किस्त लेने से बच रही हूं।
वर्जन...
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पहली किस्त पाने वाले लाभार्थियों को दूसरी और तीसरी किस्त लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। लाभार्थियों को अगली किस्त के फायदे बताकर आवेदन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। - राम आसरे कमल, ईओ नगर पालिका