{"_id":"637e6b669495a46285213c6f","slug":"crime-unnao-news-knp72989917","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 24 Nov 2022 05:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले के हसनगंज में किशोरी का शव बुधवार भोर पहर गांव के बाहर एक बाग में पेड़ पर दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला। वह परिजनों से मामा के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। गांव गदनखेड़ा निवासी राजकुमार रावत की बेटी निहारिका (15) हाईस्कूल की छात्रा थी।
वह अपने दादा कुंवारे के साथ रहती थी। माता गुड्डी और पिता दिल्ली में रहकर एक फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। मंगलवार को निहारिका अपने दादा से मौलाबाकीपुर में रहने वाले मामा के घर जाने की बात कहकर निकली थी। बाद में वह न मामा के घर पहुंची और न ही अपने घर लौटकर आई।
परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं चला। बुधवार भोर पहर किशोरी का शव गांव के बाहर राघवचंद्र के बाग में दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला। वह चार भाई व बहनों में सबसे छोटी थी। कुंवारे ने बताया कि निहारिका कुछ मंदबुद्धि थी। इसलिए हम लोगों ने अपने पास रखा था। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।