फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao Suicide: Husband gave his life after dispute with wife

Unnao Suicide: पत्नी से विवाद के बाद पति ने दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 16 Oct 2022 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 16 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Unnao Suicide: Husband gave his life after dispute with wife
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
उन्नाव जिले के असोहा में पत्नी से विवाद पर युवक ने जहर खाकर जान दे दी। भाई का आरोप है कि पुलिस ने बीमारी से ऊबकर जहर खाने की बात लिखकर हस्ताक्षर करा लिए। पुरवा कोतवाली के रतवसिया गांव निवासी अवधेश कुमार रावत (25) पत्नी रंजीता के साथ नवाबगंज कस्बे में किराए पर रह रहा था।
विज्ञापन


वह चाट का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करता था। 12 दिन पहले वह पत्नी व बच्चों के साथ, पत्नी की ननिहाल असोहा थानाक्षेत्र के गांव बरवाखुर्द आया था, तब से यहीं था। शुक्रवार रात वह शराब पीकर घर पहुंचा तो पत्नी से विवाद होने पर उसने नशे की हालत में जहर खा लिया।
विज्ञापन


परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में मौत हो गई। छोटे भाई की मौत की सूचना पर पहुंचे गोलूराम ने बताया कि पुलिस ने भाई के बीमार होने से जहर खाने की बात लिखवाई है। भाई अवधेश बीमार नहीं था। मृतक की दो बेटियों में दिव्यांशी दो साल और दीपाली दो माह की है। एसओ सुरेश सिंह ने बताया बीमारी से परेशान होकर जहर खाने की तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed