{"_id":"61e071fea8a9b97a6e1a8717","slug":"crime-unnao-news-knp67518398","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुसी अनियंत्रित कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में घुसी अनियंत्रित कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। गोकुल बाबा मेला मैदान में गुरुवार सुबह कार सीख रहा युवक अचानक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी फर्नीचर (बढ़ई) की दुकान में जा घुसी। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से और एक अन्य मामूली रूप से घायल हुआ है। पुलिस कार को मगरवारा चौकी लेकर गई। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार होने से पीड़ित ने तहरीर देने से इनकार कर दिया।
ककरहाबाग निवासी इमरान की गोकुल बाबा मैदान में फर्नीचर की दुकान है। गुरुवार सुबह अपनी दुकान पर बैठा था। उसके साथ उमरावखेड़ा निवासी बबलू भी बैठा था। मैदान पर एक युवक कार चलाना सीख रहा था। इसी बीच युवक अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी दुकान में जा घुसी। इमरान कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बबलू को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद वहां भीड़ लग गई। लोगों ने किसी तरह से कार के नीचे फंसे इमरान को निकाला। कार सवार ने अपने खर्च पर घायल का इलाज कराने की बात कह नर्सिंगहोम पहुंचाया। पुलिस कार को चौकी ले आई। हादसे को अंजाम देने वाली कानपुर के रजिस्ट्रेशन नंबर कार एक चर्म निर्यातक फैक्टरी के नाम पंजीकृत निकली। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार निकले।