फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

बीटीसी छात्र व महिला ने जान दी

Sat, 16 Oct 2021 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
crime
छात्र संदीप की मौत पर बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : UNNAO
सफीपुर/पुरवा। सफीपुर व पुरवा कोतवाली क्षेत्र में बीटीसी छात्र व महिला ने जान दे दी। दोनों के शव फंदे से लटके मिले। छात्र दशहरा मेला देखने की बात कह शुक्रवार शाम घर से निकला था। शनिवार सुबह गांव के बाहर पेड़ से शव लटका मिलने पर कोहराम मच गया। पिता के अनुसार बीटीसी की पढ़ाई के दौरान दो साल से मानसिक बीमार चल रहा था। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

देवगन निवासी संदीप रैदास (26) पुत्र बच्चू लाल शुक्रवार शाम घर से मेला देखने के लिए सकहन सराय गांव जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सुबह लोगों ने गांव के बाहर एक आम के बाग में उसका शव फंदे से लटका देख परिजनों को जानकारी दी। शव के पास पहुंचे परिजन बेहाल हो गए। पिता बच्चूलाल ने बताया कि मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। बीटीसी की पढ़ाई के दौरान दो वर्ष पूर्व मानसिक बीमार हो गया था। किसी तरह पिछले वर्ष शिक्षा पूरी की थी। तब से घर पर ही रह रहा था। शुक्रवार शाम वह मेला देखने की बात कह घर से निकल गया और गांव के बाहर जाकर फांसी लगा ली। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि पिता बच्चूलाल ने आत्महत्या की तहरीर दी है। बेटे की मौत से मां प्रेमादेवी, भाई विजय, सुरेंद्र, संदीप, बबलू, दीपक का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वहीं, पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बहरौरा बुजुर्ग निवासी अनिल कुमार की 28 वर्षीय पत्नी सुशीला का शव कमरे में छत कुंदे से लटका मिला। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। भनक लगने पर ग्रामीणों ने मायके पक्ष को सूचना दी। मायके पक्ष के पहुंचने पर कोहराम मच गया। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed