फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

ट्रक पलटने से छह घंटे आवागमन बाधित

Thu, 30 Sep 2021 05:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। लखनऊ से कीटनाशक दवा लादकर कन्नौज के तिर्वा जा रहा ट्रक बुधवार देर रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क के बीचोबीच पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं। छह घंटे आवागमन प्रभावित रहा। यूपीडा कर्मियों ने क्रेन की मदद से वाहन व फैले सामान को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन

लखनऊ के अहियागंज निवासी ट्रक चालक राहुल लखनऊ से कीटनाशक दवा लादकर कन्नौज के तिर्वा जा रहा था। रफ्तार अधिक होने से ट्रक रात बुधवार रात एक बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ग्राम गढ़ा के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क के बीचोबीच पलट गया। हादसे में चालक राहुल मामूली रूप से घायल हो गया। ट्रक के सड़क पर पलटने से आवागमन बाधित हो गया। यूपीडा टीम ने पुलिस कर्मियों की मदद से एक लेन से वाहनों को निकाला और क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटाने का प्रयास शुरू किया। सुबह छह बजे तक ट्रक को हटाया नहीं जा सका। इस पर दूसरी क्रेन मंगवाई गई। दोनों क्रेनों की मदद से मशक्कत के बाद ट्रक को सड़क से हटाकर आवागमन सामान्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed