फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

सड़क हादसों में चालक और महिला की मौत

Thu, 23 Sep 2021 05:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
crime
सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थाना क्षेत्र में सड़क घेरकर खड़े ट्रक में डीसीएम पीछे से घुस गई। हादसे में चालक की मौत और क्लीनर घायल हो गया। दूसरे हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत और बेटा घायल हो गया। दोनों हादसों के बाद हाईवे पर जाम के हालात बन गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन सामान्य कराया।
विज्ञापन

मुर्तजानगर के पास गुरुवार सुबह 5 बजे सड़क घेरकर ट्रक खड़े थे। इसी बीच कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही डीसीएम ट्रक में पीछे से घुस गई। केबिन में फंसने से डीसीएम चालक मैनपुरी के सलीमपुर पड़ीना निवासी सत्यवीर (28) व उसका भाई 19 वर्षीय रंजीत (क्लीनर) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को केबिन से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा। वहां सत्यवीर की मौत हो गई। रंजीत ने बताया कि वह डीसीएम में कबाड़ लादकर गोरखपुर से मैनपुरी जा रहा था।
विज्ञापन

कानपुर-महराजपुर के रूमा गांव निवासी 45 वर्षीय शिवकांति अपने बेटे शिवशंकर के साथ दवा लेने बाइक से हसनगंज के फरहदपुर जाने के लिए निकली थी। शिवनगर के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क पर सिर के बल गिरने से पीछे बैठी शिवकांति की मौत और शिवशंकर घायल हो गया। शिवशंकर हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed