{"_id":"614c6e278ebc3effc22d636a","slug":"crime-unnao-news-knp653848947","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में चालक और महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में चालक और महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थाना क्षेत्र में सड़क घेरकर खड़े ट्रक में डीसीएम पीछे से घुस गई। हादसे में चालक की मौत और क्लीनर घायल हो गया। दूसरे हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत और बेटा घायल हो गया। दोनों हादसों के बाद हाईवे पर जाम के हालात बन गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन सामान्य कराया।
मुर्तजानगर के पास गुरुवार सुबह 5 बजे सड़क घेरकर ट्रक खड़े थे। इसी बीच कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही डीसीएम ट्रक में पीछे से घुस गई। केबिन में फंसने से डीसीएम चालक मैनपुरी के सलीमपुर पड़ीना निवासी सत्यवीर (28) व उसका भाई 19 वर्षीय रंजीत (क्लीनर) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को केबिन से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा। वहां सत्यवीर की मौत हो गई। रंजीत ने बताया कि वह डीसीएम में कबाड़ लादकर गोरखपुर से मैनपुरी जा रहा था।
कानपुर-महराजपुर के रूमा गांव निवासी 45 वर्षीय शिवकांति अपने बेटे शिवशंकर के साथ दवा लेने बाइक से हसनगंज के फरहदपुर जाने के लिए निकली थी। शिवनगर के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क पर सिर के बल गिरने से पीछे बैठी शिवकांति की मौत और शिवशंकर घायल हो गया। शिवशंकर हेलमेट लगाए था।